हरिद्वार में सीवर लाइन नहीं डलने से नाराज क्षेत्रवासी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूनहरिद्वार के जमालपुर ग्राम पंचायत की कॉलोनियों में सीवर लाइन न डालने पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। उन्होंने अधिकारियों का घेराव किया और कहा कि जब तक उनकी कॉलोनियों में सीवर लाइन नहीं डाली जाती, तब तक कार्य बंद रहेगा। लोग केवल मित्र विहार तक ही सीवर लाइन डालने का आरोप लगा रहे हैं।
हरिद्वार। जमालपुर ग्राम पंचायत की कॉलोनियों में सीवर लाइन न डालने पर सैकड़ों स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। लोगों ने निगम क्षेत्र में डाली जा रही सीवर का कार्य भी रुकवाया। इस दौरान लोगों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों का घेराव भी किया। लोगों का आरोप है कि सिर्फ मित्र विहार तक सीवर लाइन डाली जा रही है, इससे आगे की लक्की विहार, संगम विहार, उमा विहार आदि कॉलोनियां भी हैं। जब तक उनकी कॉलोनी में सीवर का कार्य शुरू नहीं होता तब तक कार्य बंद रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


