नत्थनपुर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग
Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में नत्थनपुर समन्वय समिति की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर रोष प्रकट किया गया। लोगों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने और अवैध झोपड़ियों को हटाने की मांग की। इसके अलावा मोहकमपुर से शिव मंदिर तक सड़क का सीमांकन करने की भी मांग की गई। बैठक में कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

देहरादून। नत्थनपुर समन्वय समिति की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई। लोगों ने बैठक में मौजूद पार्षद रवि गुसाईं और मेहरबान सिंह भंडारी से जल्द कैमरे लगाने की मांग की है। इसके अलावा अवैध झोपडियों को हटाने, मोहकमपुर से शिव मंदिर से लेकर वैष्णो देवी मंदिर तक सड़क का सीमांकन करने की मांग की गई।इस मौके पर अध्यक्ष एमएस फरस्वाण, प्रो. दीपक भट्ट, हरि प्रसाद रतूड़ी, रामचंद्र नौटियाल, पवन डोभाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


