Dehradun News: हरिद्वार में क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करवाने के लिए दिया धरना

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: हरिद्वार में भागीरथी बिंदु से सप्त ऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने प्रदर्शन किया। टूटी सड़क के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि अगर सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Dehradun News: हरिद्वार में क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करवाने के लिए दिया धरना

Dehradun News: हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार भागीरथी बिंदु से सप्त ऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों व समाजसेवी लोगो ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव ने कहा भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक बने गंगा पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है। जिससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

प्रदर्शन की वजह

नितिन यादव यदुवंशी ने कहा रोजाना हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी टहलने सुबह शाम यहां आते है। परन्तु टूटी सड़के होने के कारण टहलने वाले बच्चे, महिलाओं, बुजुर्गों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बच्चों बुजुर्ग महिलाएं गिर कर चोटिल भी हो जाते है। समाजसेवी मनोज निषाद वी कपिल जौनसारी ने कहा यहां पर सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवा इसी टूटी हुई सड़क पर दौड़ते हैं जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। टूटी हुई सड़क जल्द से जल्द बननी चाहिए।

सरकारी उपेक्षा

समाजसेवी रितेश गौड़ व ओम मलिक पहलवान ने कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार है, हरिद्वार में सांसद, विधायक, मेयर और वार्ड के पार्षद भी भाजपा से है। फिर भी क्षेत्र की सड़के टूटी व खस्ताहाल हैं। शुभम जोशी और गगन खट्टर ने कहा पिछले साल हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा इस मार्ग के सौन्दर्यकरण करने की बात कही गई थी पर एक साल से ऊपर हो गया अभी तक कुछ निर्माण कार्य नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों ने कहा अगर जल्द से जल्द भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने इस मार्ग का निर्माण कार्य नहीं किया तो क्षेत्रवासियों के साथ उग्र प्रदर्शन की जाएगा। इस दौरान प्रदर्शन में करण पंत, शिवकुमार, लव पांडे, मोनू राजपूत और हरीश पंडित आदि लोग उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

क्यों प्रदर्शन किया गया?
प्रदर्शन गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: हरिद्वार में क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करवाने के लिए दिया धरना