ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनपुरानी एसीपी की मांग की दिलाई याद

पुरानी एसीपी की मांग की दिलाई याद

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक देहरादून। मुख्य संवाददाता उत्तराखंड विद्युत...

पुरानी एसीपी की मांग की दिलाई याद
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनThu, 21 Oct 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक

देहरादून। मुख्य संवाददाता

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में पुरानी एसीपी की मांग पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। प्रबंधन और शासन को पुरानी मांगे याद दिलाई गई।

यमुना कालोनी में हुई बैठक में मोर्चा ने तीनों ऊर्जा निगम में संविदा, नियमित तथा सेल्फ हेल्प आदि के कर्मचारियों की समस्याओं पर पांच अक्टूबर को हुए समझौते के अनुरूप कार्यवाही की समीक्षा की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न हिस्सों में आई आपदा के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों द्वारा विद्युत व्यवस्था को बहाल करने में दिखाई गई तत्परता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

मोर्चा की बैठक में समस्त कर्मचारी संगठनों द्वारा कर्मचारियों के 14 सूत्रीय मांग पत्र में लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की आशा प्रकट की गई। जिससे तीनों ऊर्जा निगमों में सुचारू रूप से कार्यवाही चलती रहे। जिन समस्याओं का समाधान शासन स्तर से होना है, उनमें मुख्य रूप से 9, 14, 19 वर्ष में पुरानी एसीपी की व्यवस्था, अवर अभियंता एवं अन्य संवर्ग के ग्रेड पे का विषय, नवनियुक्त तकनीशियन, अवर अभियंता, सहायक अभियंताओं की वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन की बहाली विषय शामिल हैं। बैठक में समस्त 10 संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया। इसमें मुख्य रूप से अमित रंजन, विनोद कुमार ध्यानी, विनोद कवि, कार्तिकेय दुबे, भानु प्रकाश जोशी, राकेश शर्मा, डीसी ध्यानी, आनंद सिंह रावत बबलू सिंह, भगवती प्रसाद, डीएस नेगी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें