Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsRemembered litterateur Dr Yogamber Singh Bartwal
साहित्यकार डॉ. योगंबर सिंह बर्त्वाल को किया याद

साहित्यकार डॉ. योगंबर सिंह बर्त्वाल को किया याद

संक्षेप:

हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर शोध संस्थान के संस्थापक सचिव एवं साहित्यकार स्व. डॉ. योगम्बर सिंह बर्त्वाल की पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया...

Sep 03, 2023 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर शोध संस्थान के संस्थापक सचिव एवं साहित्यकार स्व. डॉ. योगम्बर सिंह बर्त्वाल की पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने डॉ. योगम्बर सिंह बर्त्ताल की स्मृति से जुडे स्मरणों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सभा में पंहुचे कैविनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि डॉ. योगंबर सिंह बत्र्वाल बहुत दूरदृष्टि के व्यक्क्ति थे, उनका दिशा निर्देश हमें कई बार मिलता रहता था, उनके अधूरे कार्यों को करने के लिए मेरा पूरा सहयोग रहेगा। सभा में डॉ. बर्त्वाल के करीबी मित्रों ने उनके द्वारा समाजसेवा, लेखन, साहित्यक क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, साहित्यकार कमला पंत ने कार्यक्रम में पंहुचे सभी लोगों को डॉ. योगम्बर बर्त्ताल के कार्यो के सबंध लेख आलेख लिखने का अपील की। इस मौके पर पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, कमरेड समर भंडारी, हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल शोध संस्थान के अध्यक्ष मनोहर सिंह रावत, डॉ. डीआर पुरोहित, रविंद्र जुगराण, कर्नल जी.एस. बर्त्वाल, जीएस तोपवाल, जयप्रकाश सिंह, डॉ. मानवेंद्र बर्त्वाल, हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल शोध संस्थान के मीडिया प्रभारी भानु प्रकाश नेगी, सूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व आईएएस चन्द्र सिंह मौजूद रहे। संचालन मोहन सिंह नेगी ने किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।