ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादून-उत्कृष्ट काम पर पांच लोगों को दिया शैल पुत्र और पुत्री सम्मान

-उत्कृष्ट काम पर पांच लोगों को दिया शैल पुत्र और पुत्री सम्मान

-गौरा देवी के 92 वें जन्म दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन-उत्कृष्ट काम पर पांच लोगों को दिया शैल पुत्र और पुत्री सम्मानदेहरादून। कार्यालय संवाददाताचिपको आंदोलन की प्रेरणाश्रोत गौरा देवी के 92 वें जन्म...

-उत्कृष्ट काम पर पांच लोगों को दिया शैल पुत्र और पुत्री सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनWed, 25 Oct 2017 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

-गौरा देवी के 92 वें जन्म दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन

-उत्कृष्ट काम पर पांच लोगों को दिया शैल पुत्र और पुत्री सम्मान

देहरादून। कार्यालय संवाददाता

चिपको आंदोलन की प्रेरणाश्रोत गौरा देवी के 92 वें जन्म दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उनकी ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए दिया गया योगदान याद किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच लोगों को शैल पुत्र और शैल पुत्री सम्मान दिया गया।

शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति की ओर से नगर निगम हॉल में आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ चिपको आंदोलन से जुड़ी बाली देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने गौरा देवी की ओर से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि उनके जीवन के सीख लेकर सबको पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। विधायक एवं मेयर विनोद चमोली ने कहा कि गौरा देवी चिपको आंदोलन की जननी है। उन्होंने लोगों को पेड़ों का महत्व समझाया है। इसके लिए विभिन्न वर्गों को संगठित कर चिपको आंदोलन चलाया। उनके संघर्षमय जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्ररेणास्रोत है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी एस चंद्रा ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि संस्था उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण के समर्पित है। इस मौके पर राजपुर विधायक खजान दास, संस्था के महासचिव महेंद्र काला, संरक्षिका सावित्री काला, वास्तुशास्त्री सतीश अग्रवाल, डॉ. राम सिंह, डॉ. मान सिंह राणा, डॉ. बसंती मठपाल, मैती आंदोलन के संयोजक कल्याण सिंह रावत, चंदन सिंह नेगी, उमा जोशी, नीता कुकरेती, ऊषा कोटनाला, सुधा ममगाईं, डॉ. अमरजीत कौर, विरेंद्र डंगवाल, विशाल स्वरूप ठाकुर आदि मौजूद रहे।

दून में गौरा देवी के नाम से बनेगा पार्क

देहरादून। कार्यक्रम आयोजक शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति ने विधायक धर्मपुर एवं नगर निगम के मेयर विनोद चमोली से गौरा देवी के नाम पर दून में पार्क एवं शिलापट बनाने की मांग की। विधायक ने समिति की मांग को स्वीकार करते हुए शीघ्र ही पार्क और शिलापट बनाने की बात कही। इसके लिए समिति ने विधायक का आभार जताया।

पर्यावरण से जुड़े गीतों की रही धूम

देहरादून। कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। कलाकारों ने पर्यावरण से जुड़े गीतों की सुंदर प्रस्तुति भी दी। लोक गायक सौरभ मैठाणी एवं गायिका सुधा ममगाईं के गीतों ने खूब वाहवाही लूटी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गायक सौरभ मैठाणी ने गणेश वंदना खोली का गणेश, जय हो हमारू उत्तराखंड, खुट्यों में झंवरी, हिलमा चांदी कु बटन गीत की प्रस्तुति दी।

इनको मिला शैल पुत्र और शैल पुत्री सम्मान

डीएम रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शेखर, राजनीतिज्ञ विनोद उनियाल, प्रवक्ता अमन रहमान तथा लोक कलाकार एवं लोक वाद्य यंत्रों के व्याख्याकार चंद्र सिंह राही (मरणोपरांत)। संस्था की ओर से यह सम्मान अब तक 21 लोगों को दिया जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें