टैगोर की जयंती पर विकासनगर में पुस्तक प्रदर्शनी
विकासनगर में रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में टैगोर के जीवन, उनके पर्यावरणीय प्रयासों और साहित्यिक योगदान पर ध्यान केंद्रित किया गया। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने टैगोर के राष्ट्रीय गान लेखन और उनकी रचनाओं की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
विकासनगर। पछुवादून विकास मंच की ओर से राजकीय जूनियर हाईस्कूल लक्खनवाला में गुरुवार को रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। जिनमें शांतिनिकेतन: शांति का घर, इसके उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्य पर ध्यान केंद्रित करना, टैगोर के पारिस्थितिक आवास और कृषि संबंधी गतिविधियां, उनके पर्यावरणीय प्रयासों की खोज, टैगोर और गांधी, उनके संबंधों में रुचि और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर एवं उनका फ्रेंच ओडिसी, जो उनके फ्रांसीसी संबंधों पर प्रकाश डालता है।
टैगोर के योगदान
मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि टैगोर एकमात्र ऐसे कवि हैं, जिन्होंने दो देशों का राष्ट्रीय गान लिखा है। भारत राष्ट्र का ‘जन गन मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता’ और बांग्लादेश का ‘आमार सोनार बांग्ला’ के रचयिता रवीन्द्रनाथ टैगोर ही हैं। टैगोर को जॉर्ज पंचम ने नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया था, लेकिन 1913 में जलियावाला बाग हत्याकांड के बाद उन्होंने इसे वापस कर दिया था।
शांतिनिकेतन की स्थापना
शर्मा ने बताया कि 16 साल की उम्र में उनकी पहली लघुकथा प्रकाशित हुई थी। रवींद्रनाथ की रचनाओं में मानव और ईश्वर के बीच का स्थायी संपर्क कई रूपों में उभरता है। इसके अलावा उन्हें बचपन से ही प्रकृति का साथ काफी पसंद था। रवींद्रनाथ चाहते थे कि विद्यार्थियों को प्रकृति के सानिध्य में अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने इसी सोच को मूर्त रूप देने के लिए शांतिनिकेतन की स्थापना की। इसके साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को टैगोर की यात्राओं के बारे में उपयोगी जानकारी दी, जिसमें प्रथम विश्व युद्ध के दौरान युद्ध के मैदान का दौरा करने पर उनकी भावनात्मक प्रतिक्रिया भी शामिल थी।
कार्यक्रम में शामिल लोग
इस दौरान प्रधानाध्यापक सुनील नौटियाल, आमोद शर्मा, अमन बिजल्वाण, रजनी धीमान, मुकेश राज शर्मा, मनोज राठौर आदि शामिल रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


