रमेश भारती बने आर्य समाज नत्थनपुर के प्रधान
आर्य समाज नत्थनपुर के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से रमेश भारती को प्रधान और संदीप आर्य को मंत्री पद पर नियुक्त किया...

आर्य समाज नत्थनपुर के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से रमेश भारती को प्रधान और संदीप आर्य को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया।
रविवार को नेहरुग्राम स्थित आर्य समाज मंदिर अपर नत्थनपुर में मंदिर का वार्षिक चुनाव पंडित उम्मेद सिंह विशारद की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इस दौरान आर्यसमाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुरुष प्रधान पद पर रमेश भारती, धनीराम उपप्रधान, एसएम राणा उपप्रबंधक, संदीप आर्य मंत्री, पदीराम कोषाध्यक्ष, रणजीरॉय कपूर पुस्कालय अध्यक्ष, उम्मेद सिंह विशारद निरीक्षक और राम चंद्र को प्रतिनिधि पद पर नियुक्त किया गया। वहीं महिला आर्य समाज प्रधान पद पर आशा भारती, जमुना देवी और रुकमणि को उप प्रधान, महेश्वरी ध्यानपी को मंत्री पद पर नियुक्त किया। साथ ही आर्य कुमार में दिलबर को प्रधान, अभय निर्मल को मंत्री और आशीष भारती को सदस्य चुना गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।