रमजान माह में रुड़की बाजार में उमड़ी भीड़

Feb 25, 2026 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

रुड़की के बाजार में रमजान के अवसर पर चहल-पहल है। सुबह से ही लोग खरीदारी कर रहे हैं, खासकर इफ्तार और सहरी के लिए खजूर, खजला और फैनी की। दुकानदार भी उत्साहित हैं। शाम से रात तक बाजार में भीड़ बढ़ जाती है, जिससे रमजान का खास माहौल बनता है।

रमजान माह में रुड़की बाजार में उमड़ी भीड़

रुड़की। कस्बे का बाजार रमजान के अवसर पर गुलजार है। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल शुरू हो गई और शाम को इबादत के बाद देर रात तक जमकर खरीदारी हो रही है। बाजार में फैनी, खजला और खजूर की मांग सबसे ज्यादा है। रमजान को लेकर बाजार में रौनक का माहौल बना हुआ है। लोग फलों के अलावा खजला, फैनी, डबल रोटी, सेवइयां और खजूर आदि की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। इन दिनों इफ्तार और सहरी के समय खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों की खरीदारी खूब हो रही है। ज्यादातर भीड़ शाम से लेकर देर रात तक नजर आती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।