राजहंस कला मंदिर के होली मिलन में बिखरे रंग
रुड़की में राजहंस कला मंदिर द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए फूलों की होली खेली गई और सभी ने पारंपरिक गीतों पर आनंद लिया।
रुड़की। नगर की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था राजहंस कला मंदिर की ओर से होली मिलन समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। शनिवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। नन्हे कलाकारों के गीत, नृत्य और कविताओं पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। समारोह का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण रूपी कलाकारों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति रही। कलाकारों ने जब भक्ति और श्रृंगार से सराबोर प्रस्तुति दी तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान सभी ने राधा-कृष्ण स्वरूप कलाकारों को फूलों से सजाया और एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
अंत में होली के पारंपरिक गीतों पर सभी जमकर झूमे और उत्सव का आनंद लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


