
भिक्षावृत्ति-निवारण व शिक्षा सुधार में जिला प्रशासन के प्रयासों को सराहा
एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ राज भट्ट ने देहरादून में बच्चों की शिक्षा के लिए बने पहले मॉडल इंटेंसिव केयर सेंटर का दौरा किया। उन्होंने जिलाधिकारी से बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। अब तक 258 बच्चों को इस सेंटर के माध्यम से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है।
फोटो एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ राज भट्ट ने किया इंटेंसिव केयर सेंटर विजिट बच्चों के भविष्य निर्माण में हर संभव योगदान का दिया भरोसा, देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ एवं फाउंडर राज भट्ट ने बुधवार को देहरादून जिला प्रशासन द्वारा बाल विक्षावृत्ति निवारण तथा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संचालित राज्य के पहले मॉडल इंटेसिव केयर सेंटर साधुराम इंटर कॉलेज राजा रोड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी सविन बंसल से इंटेसिव केयर सेंटर में बच्चों को दी जा रही शिक्षा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जिला प्रशासन की इस अभिनव कार्य की प्रशंसा की।
राज भट्ट ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। मूलतः चंपावत के रहने वाले राज भट्ट लंदन में व्यवसायी है। इंटेसिव केयर सेंटर की विजिट के दौरान राज भट्ट बच्चों से भी रूबरू हुए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने इंटेसिव केयर सेंटर के बारे में बताया कि सड़कों पर बिखरते बचपन को संवारने के लिए इस सेंटर में एक माइक्रो प्लानिंग के साथ काम किया जा रहा है। सेंटर में भीख मांगते तथा कूडा बीनने वाले बच्चों को ट्रेस करने बाद काउंसलिंग करते हुए उन्हें अक्षर व तकनीकी ज्ञान, संगीत व खेलकूद गतिविधियों से जोड़कर स्कूलों में दाखिला कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अभी तक 82 भीख मांगते बच्चे, 63 बाल मजदूरी में संलिप्त और 113 कूडा बीनने वाले बच्चों सहित कुल 258 बच्चों को सड़कों से रेस्क्यू कर इस सेंटर के माध्यम से शिक्षा की मुख्याधारा से जोडा गया है। वर्तमान में इंटेसिव केयर सेंटर में 51 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल प्रबंधक को मॉडल इंटेंसिव केयर सेंटर भवन के प्रथम तल का निर्माण, पैदल रास्ते की मरम्मत, रेलिंग, शौचालय की मरम्मत कार्य के लिए आंगणन देने को कहा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द्र नेगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




