रेलवे अंडरपास में जगमगाई रोशनी
Feb 18, 2026 11:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
रुड़की के रेलवे अंडरपास में लंबे समय से बंद लाइट व्यवस्था को सुधार दिया गया है। अब 25 से अधिक नई लाइटें लगाई गई हैं, जिससे राहगीरों को अंधेरे में चलने में परेशानी नहीं होगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि बड़े अंडरपास में भी लाइटिंग सुधार का कार्य जारी है।
रुड़की। शहर के रेलवे अंडरपास में लंबे समय से बंद पड़ी लाइट व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया है। अंधेरे के कारण राहगीरों को परेशानी के साथ दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना हुआ था। मंगलवार रात रेलवे विभाग की टीम ने छोटे अंडरपास में 25 से अधिक नई लाइटें लगाकर रोशनी बहाल कर दी। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि बड़े अंडरपास में भी लाइटिंग सुधार का कार्य जारी है और जल्द ही उसे भी पूरी तरह रोशन कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




