कांग्रेस प्रभारी शैलजा ने लिया पौड़ी कंडोलिया मैदान का जायजा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 4 जून को पौड़ी के कंडोलिया मैदान में पूर्व सैनिकों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने सोमवार को वहां की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे और आगामी कार्यक्रम के लिए चर्चा की।

पौड़ी। नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के 4 जून के प्रस्तावित पौड़ी दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने सोमवार को कंडोलिया मैदान का जायजा लिया और तैयारियों को देखा। शैलजा पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के साथ यहां पहुचीं। पौड़ी के कंडोलिया मैदान में राहुल गांधी पूर्व सैनिकों को संबोधित करने जा रहे हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर पार्टी तैयारी में जुटी है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी एक बार मैदान का जायजा ले चुके हैं। सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत आदि के साथ शैलजा ने तैयारी को लेकर चर्चा की।
इसके बाद कांग्रेस प्रभारी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष पौड़ी विनोद नेगी, राजपाल बिष्ट, सुंदर लाल मुयाल, विनोद दनोशी, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


