राहुल गांधी की रैली में बड़ी संख्या में भाग लेंगे भूतपूर्व सैनिक: नेगी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

पौड़ी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पौड़ी दौरे को लेकर पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं में जोश बना हुआ है। चार जून को वह भूतपूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर ऐतिहासिक तस्वीरों का प्रदर्शन होगा। उत्तराखंड की संस्कृति और वीरता को दर्शाया जाएगा।

राहुल गांधी की रैली में बड़ी संख्या में भाग लेंगे भूतपूर्व सैनिक: नेगी

पौड़ी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पौड़ी दौरे को लेकर पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं में जोश बना हुआ है। पौड़ी के कंडोलिया मैदान में पूर्व सैनिकों के साथ होने वाले संवाद कार्यक्रम के संयोजक प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बुधवार को भूतपुर्व सैनिक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल राम रत्न नेगी, गोपाल सिंह गड़िया, राजपाल सिंह रावत, बलबीर सिंह पंवार आदि के साथ कार्यक्रम स्थल पर स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

कार्यक्रम की तैयारियाँ

इस दौरान प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगमन से कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है। चार जून को राहुल गांधी पौड़ी में भूतपूर्व सैनिकों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। कहा कि राहुल गांधी भूतपूर्व सैनिकों, वीरंगनाओं को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम स्थल में कांग्रेस की ऐतिहासिक तस्वीर गरिमामय इतिहास भारत पाकिस्तान युद्ध, भारत चीन युद्ध भारत में भारत की विजय, कारगिल युद्ध में विजय, भारत के जाबांज योद्धाओ के शौर्य की तस्वीर उत्तराखंड की संस्कृति ऐतिहासिक धरोहरो धार्मिक स्थलों की तस्वीर पेश की जाएगी。

उत्तराखंड की वीरता

कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है और देवभूमि के साथ वीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी एवं राहुल गांधी ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण पल यहां बिताये हैं। यहां की संस्कृति नैसर्गिक सौंदर्य से काफी जुड़ाव लगाव भी था जो कि काफी स्मरणीय भी है जिसे हमेशा याद किया जायेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी पौड़ी में कब दौरा करेंगे?
चार जून को राहुल गांधी पौड़ी में भूतपूर्व सैनिकों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।