कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा के लिए पौड़ी में जुटी भीड़
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूनलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की पूर्व सैनिकों की जनसभा के लिए पौड़ी कंडोलिया मैदान में भीड़ जुटने लगी है। गुरुवार को राहुल गांधी पौड़ी में करीब डेढ़ बजे पहुचेंगे।
पौड़ी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की पूर्व सैनिकों की जनसभा के लिए पौड़ी कंडोलिया मैदान में भीड़ जुटने लगी है। गुरुवार को राहुल गांधी पौड़ी में करीब डेढ़ बजे पहुचेंगे। इसके लिए कंडोलिया मैदान में सुबह से ही पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही लोगों का आना शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के आगमन को लेकर उत्साह है। मंच से पार्टी के नेताओं का संबोधन चल रहा है। मंच पर पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह, मंत्री प्रसाद नैथानी, विधायक लखपत बुटोला, प्रदेश अध्यक्ष महिला ज्योति रौतेला आदि है।
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में आज चुनावी शंखनाद करेंगे राहुल गांधी, मोहम्मद दीपक से मिलने के बाद मसूरी भी जाएंगे
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी के आने को लेकर भीड़ जुटनी शुरू
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


