राहुल गांधी कर रहे सैनिकों के नाम पर राजनीति:कर्नल कोठियाल
फोटो राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे में सैनिक सम्मेलन करने पर उठाए सवाल कहा कश्मीर में सेना के शौर्य पर राहुल गांधी गांधी ने दिए थे विवादित बयान जनरल

उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने राहुल गांधी के 4 और 5 जून के उत्तराखंड दौरे के दौरान पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन को लेकर सवाल उठाए हैं। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि राहुल गांधी के पूर्व सैनिकों से संवाद पर उन्हें घोर आपत्ति है, चूंकि इसमें उनकी छुद्र राजनैतिक मंशा छिपी हुई है, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस घबराई हुई है। बुधवार को प्रेस क्लब में हुई प्रेस वार्ता में कर्नल कोठियाल ने कहा कि अनेक बार राहुल गांधी ने ऐसे सैनिक विरोधी बयान दिए हैं, जिसमें सैन्य अभियानों का मजाक उड़ाया गया।
कश्मीर में 2017 में पत्थरबाजों को सबक सिखाने और सैन्य टुकड़ी को सुरक्षित निकालने के लिए जब एक आंतकी को मेजर लीतुल गोगोई ने गाड़ी की बोनट पर बांधा तो अनेक देश विरोधी ताकतों ने इसका विरोध किया। जनरल विपिन रावत ने मेजर गोगोई का हौसला बढ़ाया। तब राहुल गांधी ने जनरल विपिन रावत को ‘ सड़क का गुंडा’ तक कहा था, आज वह उन्ही के गृह जिले पौड़ी में जाकर पूर्व सैनिकों से सम्मेलन करने जा रहा है। राहुल गांधी की मंशा साफ है, वह जानते हैं कि पूर्व सैनिक उनके सैन्य विरोधी बयानों को भूले नहीं हैं। इसलिए वह आगामी चुनावों से पहले पूर्व सैनिकों से मिलकर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। वास्तव में सैनिकों के मनोबल और सरोकारों से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या, ऐसे कृत्य के बाद राहुल गांधी पूर्व सैनिकों से आंख भी मिला पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सिर्फ चुनाव में ही नजर आते हैं। उन्हें जनरल विपिन रावत के परिवार से माफी मांगनी चाहिए और बताना चाहिए कि पूर्व सैनिकों से मिलने का नाटक उन्हें क्यों करना पड़ रहा है। कर्नल कोठियाल ने कहा कि राहुल गांधी सियासी रोटियां सेंकना चाहते हैं। पिछले पांच सालों में उन्होंने बैंकाक, थाईलैंड, इटली और अन्य तमाम जगह विदेश यात्राएं की, लेकिन उत्तराखंड जैसे सैनिक बहुल, राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत राज्य के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई। राहुल सिर्फ तभी आते हैं जब चुनाव नजदीक हों। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड को हमेशा तवज्जो दी है। प्रेसवार्ता में भगत राणा, कमांडर शौकिन सिंह मठारु, वीर सिंह आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


