पंजाब एंड सिंध बैंक का कारोबार मार्च 2027 तक 3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचेगा: साहा
फोटो--मारकेटिंग देहरादून। टाउन हॉल मीटिंग में पंजाब एंड सिंध बैंक के एमडी एंड पंजाब एंड सिंध बैंक का कारोबार मार्च 2027 तक 3 लाख करोड़ रुपये तक पहुं

देहरादून। टाउन हॉल मीटिंग में पंजाब एंड सिंध बैंक के एमडी एंड सीईओ स्वरूप कुमार साहा ने कहा कि पंजाब एण्ड सिंध बैंक का कारोबार मार्च 2027 तक 3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। यह कार्यक्रम एक टीम, एक मिशन की एकजुट करने वाली थीम के तहत आयोजित किया गया। मंगलवार को सीईओ स्वरूप कुमार साहा ने कार्मिकों को संबोधित किया। कहा कि बैंक ने वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान अपना अब तक का सबसे अधिक शुद्ध लाभ 1322 करोड़ रुपये और कुल कारोबार 2.63 लाख करोड़ रुपये हासिल किया। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान बैंक ने अग्रिम में 18% और एमएसएमई क्षेत्र में 29% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की।
उन्होंने सभी नागरिकों से 'डिजिटल अरेस्ट' और साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं के प्रति सतर्क रहने का भी आग्रह किया।आंचलिक प्रबंधक दिल्ली राजेश मल्होत्रा ने बताया कि ग्राहक अब एक ही क्यूआर कोड को स्कैन करके विभिन्न श्रेणियों, जैसे - कार ऋण, आवास ऋण, एमएसएसई , केसीसी, वाणिज्यिक वाहन और स्वयं सहायता समूह ऋणों के लिए डिजिटल ऋण स्वीकृति प्राप्त कर सकते हैं।क्षेत्रीय प्रबंधक लालरेमथांग हमार ने बताया कि बैंक ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से और अधिक शाखाएँ खोलकर उत्तराखंड में अपने विस्तार को बढ़ा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


