Dehradun News: सप्तऋषि में सीवर लीकेज और अधूरे नाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने और सीवर लीकेज के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इससे श्रद्धालुओं और निवासियों के लिए स्वास्थ्य का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शन में कई नेता शामिल हुए।

सप्तऋषि में सीवर लीकेज और अधूरे नाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
सप्तऋषि में सीवर लीकेज और अधूरे नाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Dehradun News: हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य अधूरा छूटने और सीवर लीकेज से परेशान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय व्यापारियों ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि आधा अधूरा बना नाला और सड़क पर बहता सीवर का दूषित पानी बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। यात्री बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद प्रशासन की अनदेखी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शन में पार्षद सुनील कुमार, रणवीर शर्मा, अनिल ठाकुर, अनंत पांडे और संदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: सप्तऋषि में सीवर लीकेज और अधूरे नाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन