
सर्वोच्च न्यायालय के दलित जज पर जूता फेंकने की घटना के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
संक्षेप: विकासनगर में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग और सर्वसमाज के कार्यकर्ताओं ने सर्वोच्च न्यायालय के दलित जज पर हुए अपमानजनक हमले का विरोध किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने इसे निंदनीय बताया और दलित...
विकासनगर। विकास नगर के ब्लॉक सभागार में बाबा साहब की प्रतिमा के सामने प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग व कांग्रेस सर्वसमाज के कार्यकर्ताओ ने सर्वोच्च न्यायालय के दलित जज पर हुए अपमानजनक हमले के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा यह अत्यंत निंदनीय घटना है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश तक सुरक्षित नहीं हैं, यह सोचनीय बात है। दलित समाज के सम्मान और संविधान की रक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। हम न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखने के लिए हर कदम उठाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि समाज के किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव या अपमान न हो।

लोकतंत्र में किसी भी नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना राज्य की जिम्मेदारी है और हम इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित विभाग डिम्पल सिंह ने कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि पूरे दलित समाज के आत्मसम्मान और न्याय के अधिकार पर हमला है। जब सर्वोच्च न्यायालय में बैठे दलित जज तक सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिक की सुरक्षा और सम्मान पर सवाल उठना स्वाभाविक है। हम निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। दलित समाज अब झुकेगा नहीं और न्याय का अधिकार सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम में विकासनगर नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, जिला अध्यक्ष एससी विभाग राजेश पासी, जिला उपाध्यक्ष एससी विभाग इसम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष एससी डिपार्टमेंट बंसी लाल, शहर अध्यक्ष एससी डिपार्टमेंट रोहित कुमार, किशन सिंह, अंकित सोनकर, ईरान सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




