जार्ज एवरेस्ट में प्रवेश शुल्क लिए जाने को लेकर प्रदर्शन
मसूरी में जार्ज एवरेस्ट संघर्ष समिति ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद जार्ज एवरेस्ट में प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने गांधी चौक पर मंत्री का पुतला दहन किया और चेतावनी दी कि अगर शुल्क नहीं हटाया गया, तो वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

पर्यटन मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी मसूरी। संवाददाता जार्ज एवरेस्ट संघर्ष समिति के तत्वाधान में राजस एअरो स्पोर्टस कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गांधी चौक पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के रोक के आदेश के बाद भी जार्ज एवरेस्ट में प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है। बुधवार को जार्ज एवरेस्ट संघर्ष समिति के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक से गांधी चौक तक राजस एरो कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने गांधी चौक पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का पुतला दहन किया। युवा नेता सुशांत बोहरा ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी जार्ज एवरेस्ट में प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है जो कि हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है।
मसूरी के नागरिकों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। प्रवेश शुल्क लेने पर नहीं लगी तो मुख्यमंत्री व मंत्री का घेराव किया जाएगा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका हाई कोर्ट के जनहित में आए आदेश का पालन कराने में असमर्थ रही है, लेकिन इस लड़ाई को पुनः हाईकोर्ट ले जाया जाएगा व सभी को पार्टी बनाया जाएगा। पालिका सभासद विशाल खरोला, प्रकाश राणा, मौ. सोएब, जगपाल गुसांई ने भी इस संबंध में कड़ा रुख अपनाया। कहा कि अगर राजस एअरो सपोर्टस नहीं मानी तो पुनः हाई कोर्ट में वन विभाग, नगर पालिका, प्रशासन व पुलिस को पार्टी बनाएंगे। मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा। इस मौके पर असलम खान, देवी गोदियाल, भगत सिंह, अभय शर्मा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


