कीर्तिनगर में एनपीएस के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
श्रीनगर में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार का पुतला जलाते हुए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग की। नेताओं ने कहा कि यह योजना कर्मचारियों के भविष्य के लिए आवश्यक है और आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक इसे बहाल नहीं किया जाता।
श्रीनगर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव उनियाल के नेतृत्व में कीर्तिनगर ब्लाक सभागार में एनपीएस और यूपीएस के विरोध में कर्मचारियों ने सरकार पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संदीप मैठाणी ने कहा कि एनपीएस/यूपीएस जैसी व्यवस्थाएं कर्मचारियों के भविष्य को असुरक्षित बना रही हैं। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना को कर्मचारियों का अधिकार बताते हुए सरकार से इसे शीघ्र बहाल करने की मांग की। ब्लॉक मंत्री सुरजीत सिंह ने कहा की होली के रंग हमारे लिए फिके है जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती।
संरक्षक सतीश बलूनी ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सभी को एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा की जब तक सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर देती है तब आंदोलन जारी रहेंगा। इस अवसर पर संरक्षक सतीश बलूनी, उपाध्यक्ष विनोद चौहान, अमित नौडियाल, जगमोहन पुंडीर, कमलेश्वर थपलियाल, प्रवीन कुमार, महावीर पालीवाल,पंकज, अनिल भट्ट, दया सागर उनियाल, चंद्रशेखर मेवाड़, विनोद चौहान, राहुल कुमार, दीपक मियां, वीरेंद्र चौहान, पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव उनियाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



