Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsProtest in Haridwar Against Rising Terrorism Demands Strict Action from Government
हरिद्वार के व्यापारियों का पाकिस्तान के खिलाफ फूटा आक्रोश, आतंकियों को फांसी देने की मांग की

हरिद्वार के व्यापारियों का पाकिस्तान के खिलाफ फूटा आक्रोश, आतंकियों को फांसी देने की मांग की

संक्षेप: हरिद्वार में व्यापार मंडल और स्थानीय व्यापारियों ने आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान को आतंक की फैक्ट्री बताया और केंद्र सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की। अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि आतंकियों को तुरंत फांसी दी जाए और उन पर रासुका और राष्ट्रद्रोह की धाराएं लगाई जाएं।

Sat, 15 Nov 2025 02:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

हरिद्वार। लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाओं से आक्रोशित महानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने शनिवार को दूधाधारी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान को आतंक की फैक्ट्री बताते हुए केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की। लोगों का कहना है कि देश में निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों को अब किसी भी सूरत में बख्शा न जाए। अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि आतंकी जिस तरह देश के भीतर घुसकर नागरिकों को निशाना बना रहे हैं, उसका अंत अब जरूरी है। आतंकियों को घरों से निकालकर फांसी पर लटकाने का समय आ चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने मांग की कि गिरफ्तार आतंकियों को तुरंत फांसी देकर आतंकवाद के मनोबल को तोड़ा जाए और ऐसे लोगों पर रासुका और राष्ट्रद्रोह की धाराएं लगाई जाएं, जो देश से अनुदान लेकर आतंक फैलाने वालों को पनाह दे रहे हैं। प्रदर्शन में हरीश अरोड़ा, डॉ. निशीथ ऐरन, हरिमोहन भारद्वाज, राकेश जमदग्नि, रामनिवास गोयल, हरीश साहनी, हनी अग्रवाल, देव माहेश्वरी, आनंद यादव, लाल सिंह पांडे, लक्की अनेजा, सुनील मनोचा, प्रीत कमल, रमन सिंह, कपिल कुमार, जनार्दन पांडे, वीरेंद्र नेगी, दिनेश कुमार, राजू जोशी, मनोज कुमार, राजकुमार मिश्रा, सन्नी अरोड़ा, विनोद ठाकुर, नीरज, नवीन कुमार, सचिन अग्रवाल, राहुल शर्मा, कमल, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।