नीट पेपर लीक के विरोध में एसएफआई का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली पर उठे सवाल

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

श्रीनगर में, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नीट परीक्षा में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह देश की शिक्षा व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। छात्र चाहते हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

नीट पेपर लीक के विरोध में एसएफआई का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली पर उठे सवाल

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने वर्तमान परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठाएं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा में बार-बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आना देश की शिक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है। छात्रों ने आरोप लगाया कि पारदर्शिता के दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर सुधार नजर नहीं आ रहा है, जिससे मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शन के उद्देश्य

एसएफआई इकाई सचिव अंजली ने कहा कि हर वर्ष पेपर लीक की घटनाएं दोहराई जा रही हैं, जिससे छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कहा कि विश्वगुरु बनने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन छात्रों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीदों से जुड़ा विषय है।

जवाबदेही की आवश्यकता

इकाई सह सचिव अंकुर ने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही तय करना जरूरी है। कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी, ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना संभव नहीं है।

भविष्य की चेतावनी

इकाई अध्यक्ष निर्दोषा ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की घटनाएं जारी रहीं, तो छात्र देशव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और परीक्षा एजेंसियों की होगी। एसएफआई ने प्रशासन से मांग की है कि नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराई जाए। साथ ही मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर योगेश, अक्षय और गौरव मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसएफआई ने किन मुद्दों पर प्रदर्शन किया?
एसएफआई ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।