शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर गांधी पार्क में प्रदर्शन
देहरादून में नीट परीक्षा में पेपर लीक और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की और शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रदर्शनकारी आरोप लगाते हैं कि पिछले चार वर्षों में कई मामले सामने आए हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
देहरादून। नीट परीक्षा में पेपर लीक और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने गांधी पार्क के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और विभिन्न प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाओं में गड़बड़ियों ने करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों के दौरान नीट परीक्षा से जुड़े कई मामले सामने आए, लेकिन शिक्षा मंत्रालय प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहा।
उन्होंने कहा कि युवाओं के विरोध के बावजूद केवल अधिकारियों के तबादले कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में भी गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उनका कहना है कि परीक्षा संचालन और मूल्यांकन का कार्य ऐसी कंपनियों को सौंपा गया, जिन पर पहले भी अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं। वक्ताओं ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफा दें, जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित किया जाए और परीक्षा प्रक्रिया में शामिल दोषी कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक शिक्षा व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है। प्रदर्शन में मोहित डिमरी, कमला पंत, निर्मला बिष्ट, सुजाता पॉल, तुषार, हरेंद्र कनेरी, सूरज नेगी, पंकज उनियाल, मुकेश बहुगुणा, ललित श्रीवास्तव, स्मृति नेगी और सर्वेश सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, युवा मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Mahavir chauhanशॉर्ट बायो: महावीर चौहान पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान देहरादून में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव
महावीर चौहान प्रिंट मीडिया में 2011 से सक्रिय हैं। महावीर चौहान ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में अमर उजाला शिमला से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2012 में दैनिक हिन्दुस्तान में हरिद्वार से सफर शुरू किया। इसके बाद हल्द्वानी तैनात रहे। वर्ष 2020 से देहरादून में कार्यरत हैं।
कॅरियर का सफर
महावीर चौहान ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में अमर उजाला शिमला से की,जहां उन्होंने सिटी टीम में बतौर रिपोर्टर करीब एक साल तक कार्य करते हुए पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2012 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र के साथ नए सफर की शुरुआत की। हरिद्वार में ढाई साल तक रिपोर्टर के तौर पर कार्य किया। 2014 से सितंबर 2015 तक हिन्दुस्तान देहरादून में बतौर सुपर स्ट्रिंगर कार्य किया। सितंबर 2015 से दिसंबर 2019 तक हल्द्वानी यूनिट में सब एडिटर के तौर पर कार्य किया। वर्ष 2020 से देहरादून में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
जवाहर नवोदय विद्यालय से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नाहन और पांवटा साहिब डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से मास कॉम किया। इस दौरान आकाशवाणी नजीबाबाद उत्तरप्रदेश के साथ कार्य किया। शिमला में दूरदर्शन में एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
लाइफस्टाइल विषयों, बाजार, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि विषयों पर महावीर चौहान की गहरी समझ है। समय- समय पर सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। मौजूदा समय में देहरादून में नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी, कैन्ट बोर्ड, सिंचाई विभाग, उपभोक्ता फोरम की कवरेज कर रहे हैं। महावीर चौहान का मानना है कि पाठकों का भरोसा बरकरार रखने के लिए तथ्यपरक पत्रकारिता जरूरी है।
विशेषज्ञता
दून शहर की विभिन्न योजनाओं को लेकर गहरी समझ।
नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी से संबंधित प्रोजेक्ट।
इंफ्रास्ट्रक्चर, मास्टर प्लान जैसे विषयों पर पकड़।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


