Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsProtest Against Eviction Notices in Katha Bangla Basti Uttarakhand
पुलिस ने सीएम आवास कूच कर रहे लोगों को रोका

पुलिस ने सीएम आवास कूच कर रहे लोगों को रोका

संक्षेप:

दून समग्र विकास अभियान से जुड़े लोगों ने काठ बंगला बस्ती में बेदखली नोटिसों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोग गांधी पार्क से सीएम आवास की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बेदखली के नोटिस रद्द करने की मांग की। ज्ञापन में 2018 के अधिनियम का हवाला दिया गया है।

Dec 04, 2025 05:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

दून समग्र विकास अभियान से जुड़े लोगों ने काठ बंगला बस्ती में कई परिवारों को बेदखली का नोटिस भेजने पर आक्रोश जताया। आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को गांधी पार्क से सीएम आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने उनको कालीदास रोड पर ही रोक दिया। एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए सीएम हाउस बुलाया गया। यहां जन संपर्क अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बेदखली के नोटिस रद करवाने की मांग की है। ज्ञापन में 2018 के अधिनियम के धारा 4 का जिक्र करते हुए कहा कि 11 मार्च 2016 से पहले रह रहे लोगों पर हटाने की कार्यवाही नहीं की जा सकती है, लेकिन एमडीडीए की ओर से काठ बंगला बस्ती में कई परिवारों को 15 दिन के अंदर घर खाली करने का नोटिस दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नोटिस में भी इस बात को स्वीकारा गया है कि यह निवासी 11 मार्च 2016 से पहले रह रहे हैं। नोटिस में यह भी जिक्र किया गया कि नगर निगम द्वारा फ्लैट का आवंटन किया जाएगा, लेकिन वह फ्लैट प्रभावित परिवारों के लिए रहने लायक नहीं है और वह इमारत पुरानी और नदी के बीच में बनने की वजह से उनमें खतरा भी हो सकता है। इस मौके पर सर्वोदय मंडल उत्तराखंड के हरबीर सिंह कुशवाहा, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवीण त्यागी, संजय शर्मा, देवेंद्र सिंह, नेमचंद सूर्यवंशी, सुनीता प्रकाश, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ एसएन सचान, चेतना आंदोलन के शंकर गोपाल, राजेंद्र शाह, रमन, सुनीता, राजेश्वरी मौजूद रहे।