Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsProtest Against Delay in Gairsain as Permanent Capital Suraj Service Dal Workers Blocked by Police
पीएम मोदी को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं को रोका

पीएम मोदी को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं को रोका

संक्षेप: गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें प्रदेश कार्यालय के बाहर रोक दिया, जिससे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राज्य के हितैषी नहीं हैं।

Sun, 9 Nov 2025 04:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर ही रोक लिया। इससे खफा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुछ देर के लिए सड़क पर धरना दिया। सुराज दल के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय से पार्टी के झंडे लेकर एफआरआई कार्यक्रम के स्थल के लिए निकले। जैसे ही बाहर सड़क पर आए, पुलिस ने उनको रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए सड़क पर ही धरना देकर नारेबाजी की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियां राज्य की हितैषी नहीं है। 25 साल में भी उत्तराखंड की स्थायी राजधानी नहीं मिल पाई। दोनों दल विपक्ष में रहते हुए गैरसैंण को मुद्दा बनाते हैं, सत्ता पाते ही भूल जाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। यदि जल्द गैरसैंण को स्थायी राजधानी नहीं बनाया जाता है तो दल प्रदेश की जनता के साथ सड़क पर उतरेगा। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि पर्वतीय राज्यों के विकास के आधारशिला पहाड़ पर चढ़कर ही सोची जा सकती है, यदि नेता अधिकारी पहाड़ चढ़ेंगे ही नहीं तो विकास कैसे होगा। प्रदर्शन करने वालों में अतीश मिश्रा, अभिनव शंखधर, कमल धामी, हिमांशु धामी, विजेंद्र, विनोद पाठक, विशाल शर्मा, डीके भट्ट, कमल आर्य, कावेरी जोशी, निधि, पूजा नेगी, इंतजार, कुणाल, दिव्यांश, पूजा, नीतू, गीता, तोमर, गीता यादव, मेहरबान, कुर्बान मौजूद रहे।