प्रो. डीएस कैंतुरा बने स्कूल ऑफ लैंग्वेज के डीन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रो. डीएस कैंतुरा को अगले तीन वर्षों के लिए स्कूल ऑफ लैंग्वेज का डीन नियुक्त किया गया है। वे अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर हैं और टिहरी परिसर में विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति का आभार व्यक्त किया और स्कूल को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
नई टिहरी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के जारी विभिन्न स्कूलों के डीन की सूची में प्रो डीएस कैंतुरा को आगामी तीन वर्षों के लिए डीन, स्कूल ऑफ लैंग्वेज नियुक्त किया गया है। प्रो कैंतुरा अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर हैं। वर्तमान में टिहरी परिसर में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे परिसर निदेशक सहित विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। प्रो कैंतुरा ने बताया कि स्कूल ऑफ लैंग्वेज के अंतर्गत कुल 9 विभाग संचालित होते हैं। इन विभागों के बोर्ड ऑफ स्टडी का संचालन, पाठ्यक्रम निर्माण, समय-समय पर परीक्षाओं का आयोजन तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इसी स्कूल के माध्यम से किया जाता है।
यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्व की भांति इस दायित्व का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों की आंतरिक एवं बाह्य परीक्षाओं का समयबद्ध संचालन एवं मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पर्याप्त फैकल्टी उपलब्ध कराना तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर स्कूल ऑफ लैंग्वेज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो एए बोड़ाई, उपदिष्टता छात्र कल्याण प्रो जेडीएस नेगी, प्रो आरसी रमोला, प्रो सुनीता गोदियाल, प्रो गीताली पडियार, प्रो डीके शर्मा, प्रो एनके अग्रवाल, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ केसी पेटवाल, महासचिव अभिषेक पांडे, डॉ. हंसराज सिंह बिष्ट, डॉ. दिनेश सिंह नेगी, डॉ. अर्पणा सिंह, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. रूपराज, डॉ. मुस्कान कपूर, डॉ. आशुतोष, डॉ अनूप सेमवाल, छात्र संघ अध्यक्ष आशीष राणा, अमन सुयाल, नम्रता मखलोगा आदि ने प्रो कैंतुरा को शुभकामनायें दी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


