हरिद्वार में मिड-डे मील बनाते समय फटा कुकर का ढक्कन, स्कूल में मची अफरा-तफरी
बहादराबाद के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को मिड-डे मील बनाते समय प्रेशर कुकर का ढक्कन फट गया। धमाके से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन विद्यालय स्टाफ ने तुरंत छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और स्थिति सामान्य हो गई।

बहादराबाद। चौक बाजार स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को मिड-डे मील बनाते समय प्रेशर कुकर का ढक्कन तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। कक्षाओं में पढ़ रही छात्राएं घबराकर बाहर निकल आईं और कुछ देर तक विद्यालय परिसर में दहशत का माहौल बना रहा। विद्यालय की रसोई में मिड-डे मील तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक प्रेशर कुकर का ढक्कन तेज आवाज के साथ फट गया। आवाज सुनकर खाना बना रही महिला भी घबरा गई और रसोई से बाहर निकलकर आंगन में पहुंच गई।घटना के बाद विद्यालय स्टाफ ने तुरंत छात्राओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने पर छात्राओं को फिर से कक्षाओं में भेजा गया। प्रधानाचार्य शारदा चौहान ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। खाना बना रही महिला भी पूरी तरह सुरक्षित है। समय रहते स्थिति संभाल ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
लेखक के बारे में
Sagar Joshiशॉर्ट बायो : सागर जोशी, पिछले 13 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में हरिद्वार ब्यूरो इंचार्ज हैं।
परिचय एवं अनुभव
सागर जोशी हरिद्वार की पत्रकारिकता का जाना पहचाना नाम हैं। 2022 से हरिद्वार इंचार्ज की भूमिका में रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सागर ने राष्ट्रीय सहारा से वर्ष 2013 में हरिद्वार से करियर शुरू किया। इसके बाद दैनिक जागरण और दो बार अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों में उन्होंने काम किया। हरिद्वार के अलावा रुड़की और देहरादून में भी काम किया। वर्ष 2017 में बतौर रिपोर्टर हिन्दुस्तान में शुरुआत की और कुंभ 2021 में बेहतर कवरेज के बाद हिन्दुस्तान में स्टाफ रिपोर्टर बनने का मौका मिला। 2021 में देहरादून में काम करने के बाद 2022 में हरिद्वार ब्यूरो का इंचार्ज बनाया गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान से करने के कारण राजनीति की समझ है। प्रदेश के सबसे अधिक अपराध वाले जिला हरिद्वार में काम करने के कारण अपराध में अच्छी पकड़। छह सालों का क्राइम रिपोर्टर का अनुभव।
विजन
खेल, क्राइम, अध्यात्म, राजनीतिक ऐनालिसिस विषयों में सागर की समझ है। इसके अलावा ग्राउंड रिपोर्टिंग के अलावा नगर निगम, प्रशासन समेत कई एक्सलूसिव स्टोरी पर जोर होना चाहिए। सागर का मानना है कि एक अच्छे रिपोर्टर में केवल खबर लिखने की क्षमता ही नहीं, बल्कि कई मानवीय गुण भी होने चाहिए। रिपोर्टर हमेशा सवाल पूछने वाला और आसपास हो रही घटनाओं के प्रति सजग होना चाहिए। छोटी-सी जानकारी में भी खबर खोजने की क्षमता जरूरी है। सही और भरोसेमंद जानकारी देना पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बिना पुष्टि के खबर न लिखना, कई स्रोतों से जानकारी लेना और संतुलन बनाए रखना जरूरी है। रिपोर्टर को किसी पक्ष, दबाव या निजी विचार से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष रहकर काम करना चाहिए। सरल, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में लिखने की क्षमता जरूरी है ताकि आम पाठक भी खबर आसानी से समझ सके। लोगों से बात करने, भरोसा जीतने और सही सवाल पूछने की कला रिपोर्टर को बेहतर बनाती है। इंटरव्यू लेने की क्षमता सबसे जरूरी है। खबर समय पर देना अब पत्रकारिता का मूल नियम है। आज के दौर में मोबाइल जर्नलिज्म, सोशल मीडिया, फोटो-वीडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म की समझ होना भी जरूरी है।
उपलब्धियां
तीन बार हिन्दुस्तान होनहार का अर्वाड मिला। अर्द्धकुंभ 2016, कुंभ 2021 की मीडिया कवरेज के अलावा कई बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज।
काम के अलावा घूमना और खेलना, खेल में क्रिकेट, शतरंज, तैराकी में महाराथ
विशेषज्ञता
खेल
क्राइम
घोटाले (स्कैम/करप्शन) से जुड़ी रिपोर्टिंग
गहरी पड़ताल करने की क्षमता
दस्तावेज़ पढ़ने और समझने की योग्यता
सरकारी फाइलें, ऑडिट रिपोर्ट, आरटीआई जवाब
गोपनीय स्रोतों को संभालने की क्षमता
डेटा और डिजिटल जांच कौशल।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


