Dehradun News: विकासनगर में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां तेज, गणेश प्रतिमाओं की बढ़ी मांग
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: विकासनगर में गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर बाबूगढ़ में तैयारियां तेज हो गई हैं। मूर्तिकार भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। श्रद्धालुओं में उत्साह है और वे पहले से ही प्रतिमाओं की बुकिंग कर रहे हैं। मनोज कुमार विभिन्न आकार और आकर्षक प्रतिमाएँ तैयार कर रहे हैं।
विकासनगर में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां तेज, गणेश प्रतिमाओं की बढ़ी मांग
Dehradun News: विकासनगर। गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर बाबूगढ़ में तैयारियां तेज हो गई हैं। भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार जुटे हुए हैं। घरों और विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। बाबूगढ़ में मूर्तिकार मनोज कुमार द्वारा भगवान गणेश की विभिन्न आकार और आकर्षक रूपों वाली प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। मूर्तिकार के अनुसार गणेश चतुर्थी को लेकर लोग पहले से ही प्रतिमाओं की बुकिंग और खरीदारी कर रहे हैं।


