पीआरडी जवानों का पुर्न प्रशिक्षण के विरोध में प्रदर्शन

Mar 28, 2026 07:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

दो सूत्रीय मांगों को लेकर जारी हड़ताल के बीच विभाग पर साजिश का आरोप देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून के तपोवन स्थित

पीआरडी जवानों का पुर्न प्रशिक्षण के विरोध में प्रदर्शन

दून के तपोवन स्थित युवा कल्याण निदेशालय में प्रदेश संयोजक प्रमोद मंद्रवाल के नेतृत्व में पीआरडी जवानों ने शनिवार को प्रस्तावित पुर्न प्रशिक्षण का विरोध किया। जवानों ने नारेबाजी करते हुए निदेशक को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि 18 मार्च से एकता विहार में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने विभाग से ऐसी पुनरावृत्ति न करने की मांग की। प्रदर्शन में गंभीर सिंह रावत, नवीन बिष्ट, सुधीर तोमर, कृपाराम सहित कई पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।