ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनप्रभात फेरी निकाल घर घर पहुंचाया गुरु नानक देव का संदेश

प्रभात फेरी निकाल घर घर पहुंचाया गुरु नानक देव का संदेश

गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर बुधवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के तत्वावधान में एक प्रभात फेरी का आयोजन किया...

प्रभात फेरी निकाल घर घर पहुंचाया गुरु नानक देव का संदेश
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनWed, 30 Oct 2019 06:32 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर बुधवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के तत्वावधान में एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

शिष्यों ने इस दौरान घर घर तक गुरु नानक देव का संदेश पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। नानक जी के शब्दों का गुणगान करती हुई प्रभात फेरी विजय पार्क पहुंची। यहां सरदार चैन सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। इसके बाद दीवान सभागार में बैठकर गुरनाम सिंह ने शब्द ‘प्रकट भयी सगले जुग अंदर गुरु नानक की बड़िआई से संगत को निहाल किया। वहीं मोहन सिंह ने शब्द ‘नानक आया नानक आया कल तारन गुरु नानक आया' का गायन किया। अरदास के बाद संगत ने मिष्ठान प्रसाद ग्रहण किया। सेवा सिंह मठारू ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रभात फेरियां 11 नवंबर तक निकाली जाएंगी। इसके अलावा इस मौके पर दो नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सुबह 10 बजे एक रत्दान शिविर का भी आयोजन होगा। प्रभात फेरी में मुख्य रूप से मनजीत सिंह, गुरनाम सिंह, अरविंद सिंह, सोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, राजा भूपेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें