Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsPower Supply Disruption in Uttarkashi Residents Face Hardship

उत्तरकाशी में दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान
संक्षेप:
उत्तरकाशी में बिजली आपूर्ति पिछले दो दिन से बाधित है, सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि दीवाली के चलते लाइनों की मरम्मत के लिए शट डाउन लिया गया है। यह...
Oct 12, 2025 12:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से शहरवासी परेशान हैं। पिछले दो दिन से शहर में सुबह 11 बजे से लेकर शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जा रही है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि दीवाली को देखते हुए लाइनों की मरम्मत के चलते शट डाउन लिया गया है। शहर में रविवार तक शट डाउन रहेगा। उत्तरकाशी सब स्टेशन के एसडीओ आयुष रावत ने बताया कि सोमवार से लेकर 16 अक्टूबर तक ज्ञानसू कस्बे में सुबह 11 से छह बजे तक शट डाउन रहेगा। वहीं शट डाउन रहने से शहर वासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


