संगठनों ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Feb 23, 2026 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

विभिन्न राजनैतिक दलों और जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को बिगड़ती कानून व्यवस्था और निदेशक पर हमले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

संगठनों ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

देहरादून। विभिन्न राजनैतिक दलों और जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक पर हमले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को सीपीआईएम सचिव अनंत आकाश ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हुए जानलेवा हमले के बाद पूरे प्रदेश की जनता में असुरक्षा और भय का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा निदेशक की सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। इस दौरान सीटू के महामंत्री लेखराज, उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के संरक्षक नवनीत गुसांई, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के महामंत्री बालेश बबानिया, नेताजी संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रभात डंडरियाल, यूकेडी से प्रमिला रावत, सीटू के उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, सचिव अभिषेक भंडारी, सुरेश कुमार, राजेश शर्मा, शान्ति प्रसाद ,नितिन आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।