पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमोला ने प्रतापनगर में जनसंपर्क कर समस्याओं को जाना
प्रथमिनगर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला की जन आशीर्वाद यात्रा को राजनीतिक परिवर्तन की आहट के रूप में देखा जा रहा है। यात्रा के दौरान रमोला ने क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दिया और जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

नई टिहरी। विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला की जन आशीर्वाद यात्रा क्षेत्र में राजनीतिक परिवर्तन की आहट के रूप में देखी जाने लगी है। गांव-गांव और घर-घर पहुंच रही जन आशीर्वाद यात्रा को क्षेत्र में समर्थन मिल रहा है। लोग परिवर्तन को भी आतुर नजर आ रहे हैं। पट्टी उपली रमोली क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल सेम-मुखेम से शुरू हुई पूर्व प्रमुख रमोला की जन आशीर्वाद यात्रा पट्टी रौणद रमोली, भदूरा ,रैका, ढुंगमंदार होते हुए ओण पट्टी पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने यात्रा का गर्म जोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रदीप रमोला ने डांग, खरोली, मिश्रवाणगांव, हलेथ, देवल, कुड़ियालगांव, मांजफ , सिलवालगांव, खोलगढ़, भेलुंता और खेत सहित कई गांवों में घर घर जाकर जनसंपर्क कर लोगों का आशीर्वाद लिया जगह-जगह ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर उन्हे क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया।
प्रदीप रमोला का दृष्टिकोण
प्रदीप प्रमोला ने कहा कि वे जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या व सुख-दुख मे उनके बीच खड़े हैं, भविष्य में भी खड़े रहेंगे। कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रतापनगर के भविष्य को नई दिशा देने का अभियान है। उन्होंने कहा कि वर्षों से क्षेत्र स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। जिसके कारण लगातार पलायन बढ़ रहा है और गांव खाली होते जा रहे हैं, जो कि बडी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध प्रभावित प्रतापनगर क्षेत्र आज भी अपेक्षित विकास से वंचित है। हमारे क्षेत्र के स्थानीय बाजार व छोटे-छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठान वाले कस्बे विकास के अभाव में पिछड़ते जा रहे हैं।
यात्रा में शामिल लोग
इस दौरान राकेश रमोला, आशीष राणा, सोबन चंद रमोला, गंभीर राणा, लोकेंद्र सेमवाल, संजय रमोला, रमेश सिंह आदि शामिल रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


