Dehradun News: सेलाकुई में महंगे शौक पूरे करने को चुराई स्कूटी, मजदूर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी, जो कि वहां एक औद्योगिक संस्थान में मजदूरी करता था, ने अपनी महंगी शौकों के लिए चोरी की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की स्कूटी भी बरामद की।

 सेलाकुई में महंगे शौक पूरे करने को चुराई स्कूटी, मजदूर गिरफ्तार
सेलाकुई में महंगे शौक पूरे करने को चुराई स्कूटी, मजदूर गिरफ्तार

Dehradun News: सेलाकुई। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली। आरोपी सेलाकुई के एक औद्योगिक संस्थान में मजदूरी करता था और महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार बदरपुर, पांवटा साहिब, सिरमौर हिमाचल प्रदेश निवासी गौतम ने 10 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई कि सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में कृष कंपनी के पास से उसकी एक्टिवा स्कूटी संख्या एचपी17ई-2855 चोरी हो गई है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।घटना

के खुलासे के लिए गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मिलन चौक से नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर सुनील सिंह कुंवर (22) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सेलाकुई के एक औद्योगिक संस्थान में मजदूरी करता है। अपने खर्चों और महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने स्कूटी चोरी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की स्कूटी को बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील सिंह कुंवर पुत्र हरि सिंह कुंवर निवासी ग्राम लंगसी, थाना जोशीमठ, जिला चमोली के रूप में हुई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: सेलाकुई में महंगे शौक पूरे करने को चुराई स्कूटी, मजदूर गिरफ्तार