भाजपा महामंत्री दीप्ति रावत ने पीड़ित परिवार को न्याय का दिलाया भरोसा

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

सतपुली में 20 वर्षीय युवक पंकज कुमार ने पुलिस प्रताड़ना से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने पीड़ित परिवार को न्याय का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतक की मां ने भी न्याय की मांग की।

भाजपा महामंत्री दीप्ति रावत ने पीड़ित परिवार को न्याय का दिलाया भरोसा

सतपुली। सतपुली में पुलिस प्रताड़ना से दुखी होकर 20 वर्षीय युवक पंकज कुमार के आत्महत्या के मामले में भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने मृतक के परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है। शुक्रवार को भाजपा महामंत्री दीप्ति रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार को मिले व उन्होंने आश्वासन दिया है, कि मामले की जांच होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतक की मां पुष्पा देवी ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की। दीप्ति रावत ने स्पष्ट किया कि इस कथित षडयंत्र में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।