एक माह से लापता बच्चा त्यूनी में मिला

Feb 17, 2026 12:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

त्यूनी में एक महीने से लापता 16 वर्षीय अनिल को पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया। अनिल मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है और घर से बिछड़ गया था। पुलिस ने उसे बाजार में पाया और परिजनों को सूचना दी। मंगलवार को अनिल को सुरक्षित उसके परिवार के पास लौटाया गया।

एक माह से लापता बच्चा त्यूनी में मिला

त्यूनी। एक माह से लापता नाबालिग को पुलिस ने परिजनों से मिलाया। पुलिस को बाजार में नाबालिग घूमता हुआ नजर आया। पूछताछ करने पर यह स्पष्ट हुआ कि बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया है। बालक की पहचान 16 वर्षिय अनिल पुत्र राम बहादुर, निवासी ग्राम मोड़ा, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। बालक मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। इसके पश्चात बालक के परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें थाना त्यूनी बुलाया गया। परिजनों ने बताया गया कि उक्त बालक एक माह से घर से गुम हो गया था तथा वह न तो बोल सकता है और न ही उसे पूर्ण रूप से समझने की क्षमता है।

मंगलवार को बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।