पांच हजार के इनामी आरोपी को भगवानपुर पुलिस ने दबोचा

Maheshwar Prasad Singh हिन्दुस्तान, देहरादून
share

भगवानपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत ₹5000 के इनामी आरोपी महबूब उर्फ मीर को गिरफ्तार किया। आरोपी नाबालिग के अपहरण के मामले में फरार था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसे मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पांच हजार के इनामी आरोपी को भगवानपुर पुलिस ने दबोचा

रुड़की। भगवानपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹5000 के इनामी आरोपी महबूब उर्फ मीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नाबालिग के अपहरण से संबंधित मामला दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस के आधार पर उसे मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र से पकड़ लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश नौटियाल, कांस्टेबल उवैद और अमित कुमार शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Maheshwar Prasad Singh

लेखक के बारे में

Maheshwar Prasad Singh

शार्ट बायो : महेश्वर सिंह बीते नौ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे हिन्दुस्तान अखबार में हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में टीम लीडर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
महेश्वर सिंह को पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव हैं। वर्तमान में वह प्रतिष्ठित हिन्दुस्तान अखबार में हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में टीम लीडर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वर्ष 2023 से इस भूमिका में रहते हुए अपराध के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
महेश्ववर ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में दैनिक जनवाणी और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2020 से प्रतिष्ठित हिन्दुस्तान अखबार से जुड़ा। वर्तमान में रुड़की सेंटर में टीम लीडर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन मास कम्युनिकेशन में पूरा करने के कारण पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छी समझ एवं पकड़ है। इसी वजह से क्राइम, आईआईटी, नगर निगम जैसे बीट पर अच्छी कमांड है।


विजन और अपराध रिपोर्टिंग
साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट, पुलिस, कोर्ट, अपराध से जुडी घटना क्रम, नगर निगम, आईआईटी से जुड़ी विषयों पर महेश्वर सिंह की गहरी समझ है। उन्होंने कई एक्सक्लूसिव खबरें भी घटनाक्रम से जुड़ी दिए हैं। महेश्वर का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्य परखता और विश्वसनीयता है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक प्रामाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
क्राइम, कोर्ट, नगर निगम, आईआईटी, सीबीआरआई, एनआईएच, राजनीति आदि रिपोर्टिंग।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।