सीएलजी बैठक में यातायात, साइबर अपराध पर चर्चा
सतपुली में थाना पुलिस ने सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में यातायात और पार्किंग समस्याओं पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दिया। इसके अलावा, सांप्रदायिक सौहार्द, साइबर अपराधों और नशे के दुष्प्रभावों पर भी विचार किया गया।

सतपुली। थाना पुलिस ने सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र की पार्किंग, यातायात संबंधी समस्या के साथ जनता और पुलिस के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर विचार किया गया। थाना परिसर में आयोजित सिविल लाइजनिंग ग्रुप सदस्यों की बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने किया। उन्होंने ग्रुप सदस्यों का स्वागत करते हुए पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान बाजार क्षेत्र में उत्पन्न हो रही प्रमुख समस्याओं जैसे यातायात अव्यवस्था, वाहनों की अनियमित पार्किंग जैसे मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। उनके समाधान के लिए सदस्यों से सुझाव लिए गए।
इसके अलावा थाना क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने पर भी चर्चा की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


