ऑपरेशन प्रहार: विकासनगर पुलिस ने 21 वाहनों के चालान और 3 वाहन सीज किए

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

विकासनगर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में 21 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। चेकिंग अभियान में रेस ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, और शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों पर ध्यान दिया गया। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वाले दो युवकों पर भी कार्रवाई की गई और अवैध शराब बरामद की गई।

ऑपरेशन प्रहार: विकासनगर पुलिस ने 21 वाहनों के चालान और 3 वाहन सीज किए

विकासनगर। विकासनगर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान रेस ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 3 वाहनों को सीज, 16 वाहनों के कोर्ट चालान व 2 संयोजन चालान किए गए।इसके

अलावा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले दो युवकों के खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 65 पाउच अवैध देशी शराब भी बरामद की। आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।