बदरीनाथ में प्रतिबंधित सामान के साथ पहुंचे 4 लोगों का पुलिस ने किया चालान
गोपेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बदरीनाथ पुलिस ने प्रतिबंधित मांसाहारी सामग्री और शराब के साथ चार व्यक्तियों को पकड़ा। सुरक्षा एवं चेकिंग व्यवस्था में वाहनों की जांच के दौरान वाहन से अलग-अलग पैकेटों में 12 किलो से अधिक चिकन, मछली और तीन बोतल शराब बरामद हुई।
गोपेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बदरीनाथ पुलिस ने एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित मांसाहारी सामग्री एवं शराब के साथ चार व्यक्तियों को पकड़ा है। एसपी कार्यालय ने बताया सुरक्षा एवं चेकिंग व्यवस्था के तहत पुलिस द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान ज्योतिर्मठ से बद्रीनाथ की ओर आ रही एक टैक्सी को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से अलग-अलग पैकेटों में लगभग 12 किलो से अधिक चिकन, मछली और तीन बोतल शराब बरामद हुई। पूछताछ में वाहन में सवार चारों व्यक्तियों ने स्वयं को नेपाल निवासी मजदूर बताया। पुलिस ने उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


