
डेढ़ सौ लीटर कच्ची शराब के साथ 14 लोग गिरफ्तार
लक्सर में नए साल के आगमन से एक दिन पहले, पुलिस ने कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी की। इस कार्रवाई में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से लगभग डेढ़ सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
लक्सर। नया साल आने से एक दिन पहले पुलिस टीम ने कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ पूरी रात छापेमारी की। टीमों ने अलग-अलग जगह से 14 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब डेढ़ सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की है। एसएसआई लक्सर लोकपाल सिंह परमार ने बताया कि बीती रात दबिश देकर रसूलपुर कंकरखाता निवासी विकास पुत्र राकेश व समीर उर्फ गुड्डु पुत्र जुल्फकार, अकबरपुर ऊद से अमर उर्फ अमन पुत्र जातिराम, टांडा भागमल से त्रिलोक पुत्र कृपाल व अमरपाल पुत्र फूल सिह, मौहम्मदपुर कुन्हारी से सुहैल पुत्र जहीर, टिक्कमपुर से सोनू कुमार पुत्र ऋषिपाल व गुरमीत पुत्र प्रेम सिंह, भोगपुर से छोटा पुत्र कलीराम, बहादरपुर खादर से अब्बास पुत्र रियाज मौहम्मदपुर बुजुर्ग से ओमप्रकाश उर्फ ओमपाल, पीतपुर से अमित पुत्र महेन्द्र सिंह, भूरना से अमित पुत्र हरि सिंह और कस्बे के वार्ड 5 लक्सर से महेश कुमार पुत्र जमुना प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से डेढ़ सौ लीटर के आसपास कच्ची शराब बरामद हुई है। बताया कि सभी पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। टीम में सिपाही शूरबार सिंह, रविन्द्र नागर, प्रदीप कन्नौजिया, महेन्द्र सिंह चौहान, मनोज मिनान, अनिल वर्मा, अरविंद चन्देल, गंगा सिंह, संदीप रावत, किशोर नेगी, सतपाल, रघुनाथ सिंह, अमित रावत, अरविंद चौहान, रविंद्र, मनोज शर्मा, राजेन्द्र, दिगम्बर सिंह, अजीत तोमर, देवेंद्र सिंह, आशीष पांडे मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




