Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsPolice Case Filed Against Four for Assault and Threats to Woman Employee in Haridwar
महिला कर्मचारी से कार्यालय में अभद्रता, चार पर केस

महिला कर्मचारी से कार्यालय में अभद्रता, चार पर केस

संक्षेप: हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित सैनी आश्रम में एक महिला कर्मचारी दीपिका सैनी के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार पुरुषों ने कार्यालय में घुसकर महिला के साथ दुर्व्यवहार...

Sat, 25 Oct 2025 11:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र स्थित सैनी आश्रम में एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकी के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि कार्यालय में घुसकर महिला से अभद्रता की गई और दस्तावेज को फाड़ा गया। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक सैनी आश्रम ज्वालापुर में कार्यरत पीड़िता दीपिका सैनी पत्नी अक्षय कुमार ने शिकायत कर बताया कि घटना बीते 18 अक्तूबर की है, जब वह कार्यालय में बैठकर आश्रम का दैनिक कार्य कर रही थीं। आरोप है कि उसी दौरान मनोज सैनी पुत्र मोतीराम सैनी निवासी शांति विहार, आर्य नगर रुड़की, कर्ण सिंह सैनी पुत्र रामचंद्र निवासी प्रीत विहार कॉलोनी रुड़की, और समय सिंह सैनी पुत्र बलदेव सिंह निवासी किशनपुर जमालपुर रुड़की, जबरन कार्यालय में घुस आए।

आरोप लगाया कि तीनों ने कार्यालय में प्रवेश करते ही उनके साथ अभद्रता की और टेबल के दराज में रखे दस्तावेज फाड़ दिए। विरोध करने पर उनसे छीना-झपटी की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दीपिका सैनी ने आरोप लगाया कि घटना से नवीन सैनी पुत्र हरिप्रकाश निवासी करौदी भगवानपुर ने उसे धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपी मनोज सैनी, कर्ण सिंह सैनी, समय सिंह सैनी और नवीन सैनी के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर लिया है।