हरबर्टपुर में 6.28 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
विकासनगर में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस ने 6.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक विनय कुश को गिरफ्तार किया। आरोपी ने नशे की लत स्वीकार की और बताया कि उसने स्मैक को फतेहपुर, सहसपुर से खरीदा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विकासनगर। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवक को 6.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार देर रात आदर्श कॉलोनी, शिवलोक कॉलोनी हरबर्टपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी विनय कुश (29) निवासी शामली, उत्तर प्रदेश हाल निवासी सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई।अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और स्मैक को फतेहपुर, सहसपुर क्षेत्र से खरीदकर लाया था।
आरोपी ने कुछ स्मैक खुद सेवन करने और बाकी ऊंचे दामों में बेचने की बात भी स्वीकार की।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मयंक त्यागी, हेड कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल नवीन कोहली, नरेश पंत, वृजपाल और राजेंद्र बर्थवाल शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


