Dehradun News: सिडकुल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, चोरी की नौ बाइक बरामद

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: हरिद्वार में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर गिरोह के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से बंद फैक्ट्री के झाड़ियों से आठ बाइक और बाइक के पार्ट्स बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वाहन चोरी की बात स्वीकार की है। उसकी पहचान श्रवण के रूप में हुई है।

Dehradun News: सिडकुल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, चोरी की नौ बाइक बरामद

Dehradun News: हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर बंद पड़ी खाद फैक्ट्री की झाड़ियों से चोरी की आठ बाइक और एक बाइक के पार्ट्स बरामद हुए है। आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करता था। पुलिस के अनुसार, सोमवार को किरबी चौक पर चेकिंग के दौरान पॉलिटेक्निक की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया।

गिरफ्तारी का प्रयास

पुलिस को देखकर आरोपी ने बाइक वापस मोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन टायर फिसलने से वह गिर गया। पुलिस टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। जांच में बाइक चोरी की निकली, जिसके संबंध में सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज था। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ वाहन चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर बंद पड़ी पुरानी खाद फैक्ट्री से आठ बाइक और एक बाइक के पार्ट्स बरामद हुए। आरोपी की पहचान श्रवण 30 वर्ष पुत्र रमेश, निवासी ग्राम दौलतपुर बहादराबाद के रूप में हुई।

पुलिस की कार्रवाई

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि श्रवण के खिलाफ डोईवाला, लक्सर, बहादराबाद और सिडकुल थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। फरार साथी की तलाश की जा रही है।

अकसर पूछे जाने वाले सवाल

✦वाहन चोर किस क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया?−
वाहन चोर को हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: सिडकुल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, चोरी की नौ बाइक बरामद