विकासनगर में मोबाइल और फोन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

विकासनगर में कोतवाली पुलिस ने तीन वाहन चोरी और मोबाइल छिनैती के मामलों का खुलासा करते हुए एक आरोपी मोहित त्यागी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो चोरी की स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी पहले पोक्सो एक्ट के मामलों में भी जेल जा चुका है।

विकासनगर में मोबाइल और फोन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल छिनैती की तीन अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी की स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में पोक्सो एक्ट के मामलों में भी जेल जा चुका है। दस दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था और स्कूटी चोरी और महिला से मोबाइल छीना था। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि चार मई को प्रियंका जोशी निवासी पहाड़ी गली विकासनगर ने नगर पालिका परिसर से अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके बाद 18 मई को शिवम गोयल निवासी ढकरानी ने कैनाल रोड से अपनी स्कूटी चोरी होने की सूचना दी। इसी दिन ज्योति शर्मा निवासी कैनाल रोड ने अज्ञात युवक द्वारा मोबाइल फोन छीनकर फरार होने की शिकायत पुलिस को दी थी। तीनों मामलों में कोतवाली विकासनगर में मुकदमे दर्ज किए गए थे।बताया कि घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की तलाश शुरू की। लगातार जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने मंगलवार रात सोनिया बस्ती विकासनगर से आरोपी मोहित त्यागी पुत्र सुभाष चंद त्यागी निवासी रामबाग हरबर्टपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो स्कूटी के साथ एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2018 में पोक्सो एक्ट के मामले में जेल गया था। मार्च 2026 में पैरोल पर घर आने के दौरान उसने नगर पालिका विकासनगर के पास से एक स्कूटी चोरी की थी, लेकिन ग्राहक न मिलने पर उसे चाय बागान क्षेत्र में छिपा दिया था। आरोपी आठ मई को जेल से बाहर आया था और उसके बाद 17 मई को दोबारा स्कूटी चोरी और मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम दिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी पोक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।