चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
Mar 02, 2026 02:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
विकासनगर की कोतवाली सहसपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आशिक नामक आरोपी को सभावाला रोड क्षेत्र से पकड़ा गया, जिसके पास से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई। यह बाइक एक मार्च को सहारा इंडस्ट्रियल एरिया से चोरी हुई थी।

विकासनगर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभावाला रोड क्षेत्र से आशिक पुत्र सलीम निवासी महमूदनगर शंकरपुर को पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की। यह बाइक एक मार्च को सहारा इंडस्ट्रियल एरिया से चोरी हुई थी, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



