विकासनगर में पुलिस ने चोरी हुई स्कूटी की बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

विकासनगर पुलिस ने चोरी हुई स्कूटी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद की। 17 अप्रैल 2026 को सागर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 11 अप्रैल को उनकी स्कूटी चोरी हो गई थी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और स्कूटी बरामद की।

विकासनगर में पुलिस ने चोरी हुई स्कूटी की बरामद

विकासनगर। विकासनगर पुलिस ने क्षेत्र से चोरी हुई स्कूटी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद कर ली है। आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर वाहन बरामद हुआ। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पृथ्वीपुर निवासी सागर सिंह ने 17 अप्रैल 2026 को कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि 11 अप्रैल को पहाड़ी गली विकासनगर से उनकी स्कूटी चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच प्रक्रिया

मुकदमें मे बाद गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही संदिग्धों की जानकारी जुटाने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके आरोपियों का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान थाना बसंत विहार में वाहन चोरी के मामले में बंद आरोपी मनोज वर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी अदोईवाला, थाना रायपुर, जिला देहरादून पर संदेह होने पर उससे पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने विकासनगर से स्कूटी चोरी करना स्वीकार कर लिया।

स्कूटी की बरामदगी

इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से आरोपी का पीसीआर हासिल किया। आरोपी की निशानदेही पर कूड़ा घाटी स्थित बद्री राइस मिल के पीछे खाली खंडहर से चोरी की नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली गई। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विकासनगर और बसंत विहार थाने में वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या विकासनगर में स्कूटी चोरी की घटना हुई थी?
हाँ, विकासनगर में 11 अप्रैल को एक स्कूटी चोरी हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।