रुड़की में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

रुड़की में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सादिक को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 14 मई को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को पकड़ा, जिसने बताया कि वह घटना के बाद महाराष्ट्र भाग गया था।

रुड़की में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

रुड़की। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सादिक को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। 14 मई को कोटा मुरादनगर निवासी एक व्यक्ति ने आरोपी सादिक के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे दिल्ली में दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घटना के बाद महाराष्ट्र भाग गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।