गोपेश्वर में चरस तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोपेश्वर में 2025 के चरस तस्करी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी बलवीर सिंह उर्फ बल्ली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बलवीर सिंह मुख्य सप्लायर था जो छात्रों को नशे के जाल में फंसाने का काम कर रहा था। उसे 5 मई को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।
गोपेश्वर। 2025 के चरस तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी बलवीर सिंह उर्फ बल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया 3 अक्टूबर 2025 को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने अजय सिंह पिमोली नाम के एक आरोपी को 520 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया था। पकड़ा गया आरोपी बीटेक का छात्र था और श्रीनगर कॉलेज के छात्रों को नशे के जाल में धकेलने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने बताया आरोपी अजय सिंह पिमोली को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार चमोली भेजा गया था।
इस मामले में एसपी चमोली के स्पष्ट निर्देश थे कि केवल नशे के साथ पकड़े गए व्यक्ति तक सीमित न रहकर, इस अवैध कारोबार की पूरी चेन और मुख्य स्रोत का पता लगाया जाए। पुलिस कार्यालय ने जानकारी देते हुए मामले में गिरफ्तार आरोपी के बैंक ट्रांजैक्शन और कॉल डिटेल खंगालने पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी बलवीर सिंह ही वह मुख्य सप्लायर था, जो शिक्षण संस्थानों के छात्रों तक नशा पहुंचाने के इस नेटवर्क का संचालन कर रहा था। आरोपी बलवीर सिंह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। 5 मई को पुलिस टीम ने घेस-देवाल मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी बलवीर सिंह निवासी ग्राम हिमनी उम्र 32 को अंतर्गत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में किया गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


